Wednesday, June 12

न कोई है

क्या बिस्मिल की कटोरी में
खोया है चाँद आज,
आसमाँ को तनहा कर
गिर आया है धुआँ-धुआँ;
मस्त नदी न जानती, न सुनती
जैसे हातीमों के हाथ न रुकते, न जानते,
तूफ़ां में फंसा बेबस बर्क़-ज़दा, इसी आस में
कि कोई अजान गंगा में चराग़ छोड़ेगा |

Labels:

Saturday, August 25

Clouded in

Ruddy faces, gossip, ale or mead, stormy night: content, complacency, a chuckle of delight and suspense, spice of fear, mud clinging without, thunder beating around brick mansions, trellising ivy. Content or complacency? One is begotten from hard work or easy conscience, the other begets idleness and uneasy conscience. Which one do the listeners to the fireplace tales carry in their breasts? How do they sleep and on what their dreams grist and glisten?

Tomorrow, the clouds will roll away, buds will burst forth from the earth, and no one to toil them, nor to gather their embrace. For here, now, in the black night, that night so well and so profusely punctuated by electric strikes, in that fathomless pit, which farmer and baker both dread, the peeping faces from hanging pots, from rough wooden beams, from every thud of an empty tankard waiting to be filled, all those hideous and angelic faces peer at you and grow within you, as rain and fog smuggle to your soul though you may well believe yourself well sheltered.

There is no song, nor battlecry, nor revelry even. There is but the tale, told in a crackling voice, with gasps of those who listen as rejoinders, and an occasional "Eh?", a "Say you so?", a perfunctory call for a drink more, a distrustfully friendly nudge to your nervous neighbour. The old man in the centre keeps spinning, prolonging for not mere better effect, but his own better enjoyment. His is not the 15 seconds of fame, but of every such night when they demand him, and those others when they recall those words even if far away from his yarn. Yes, for that is how intelligence gleams, first in shadowed tapestries, gleaming in chinks, not as splendid suns of the glorious blue sky. But then, it is up to each man, what path he chooses: content or complacency?

The old man will keep going.

(inspired by Dickens)

Labels: ,

Friday, June 15

नवांकुर

पूँछो,
शेष की फुंकार में
बरामद हुई रोशनी कितनी?
क्योंकि
मुझे तो न मिली, न दिखी,
न मसले चंपा की महक
न ही तेरे नैन की मस्ती,
न ही क्षीर में बँटने वाला अमृत|

पूँछो,
तो मिला क्या? कुछ सही तो?
हाँ!
सौंधी मिट्टी की धसक से
जब अपनी ऐनक पोंछी
तो पाया नया उजाला,
किसी आदित्य का नहीं, किसी ग्रहण का नहीं,
पर सिर्फ किसी सिमटी, खोई, त्यागी मशाल का,
न जाने किस ब्रह्म-अस्तित्व से जल रही थी, किस के इंतज़ार में;

जब पूँछा,
तब आया जवाब पेड़ों को कंघी करते
विश्व को लपेटे शरारत भरे अँधेरे से|
तब मालूम चला
पालन-हार दीप का,
हर द्वारे, हर दिल में,
है कोई दहशत, कोई सन्नाटा:
किलकारी भंग करे खामोशी को
ब्रह्म को जगा, शिव को पार्वती से जुदा करे,
बैराग में से निकलें अंकुर,
अन्धकार को फिर प्राप्त करने की चेष्टा से जियें
रोशनी के पुषित वे अमर द्रोही|

Labels:

Tuesday, August 9

आशा-भ्रम

मेरे मन को मैने फूल समझा,
हर डग लिया महक की ख्वाइश में,
पर मालूम क्या था, छुपते हैं बलों में
ज़िंदगी के सात सबेरे, ख़्वाबों की सिमटन में,

वे आते हैं बिन-बुलाए, दूर-अदूर से
रिश्ता जोड़ते हुए एक पल में ऐसा,
कि बरसों की धूल मैं करता हूँ बरामद,
जैसे हुई हो चकनाचूर रात भर ऐ ओस,

एक कटु व्यंग्य, एक मत में खोई नज़र,
मैं-मैं का मात्र वह एक लघु अस्त्र
निकले जो क्षय-ग्रस्त स्वभाव से, निरुद्देश्य,
पर मुझे याद दिलाए, खिलने का मौसम था ही नहीं|

Labels: ,

Tuesday, June 7

मुट्ठी भर आसक्ति

रोशनी का दाना आज मुकाम पे गिरा है
कई साल बाद मन की मैहफ़िल में शरीक़ हुआ है,
मेरे उस रेगिस्तान में आँसू की झड़ी सा आया है
जहाँ पीपल के वृक्ष लहलहाते नहीं, हवा चलती नहीं|

यहाँ मन खोलने के द्वार हैं बंद,
शब्द में फँसे हुए अभिमन्यु हैं सब,
जवाब-सवाल बेशुमार हैं, पहचान का ठप्पा हैं,
पर पहचानने वाला सूरज का घुड़सवार नहीं|

अब जानिए मेरी मेहरबानी, कि इस वीराने में
वह आया है, ज़िंदगी और मौत को एक में समेटे हुए,
वह क्रांति की चिल्लाती मशाल नहीं, जो भस्म करे,
न हवा से लड़ने वाला दीप, जो कवियों का शिकार बने|

सिर्फ़ कहीं चमकता इंसान का आवास है,
जहाँ बारिश का नाच है, मैले मौसम की खुश्बू है,
ज़िंदगी के अथक प्रवासों में मेरी बरक़रार स्मृति है
जो भटकते मुझ को भी देती है उस की चौखट के दर्शन|

Labels:

Saturday, November 29

कन्या कुमारी

स्मारक के किनारे, चंदा बहता
जैसे जल से उभरे योगी,
शनि की छटा निराली
किसी बारूद के ढेर की तरह,
जो फूटे अचेत में, कहीं गहरे समंदर में
पर जन्म ले चेत में, प्रत्यक्ष रूप में,
न बोल, न समस्या, केवल आनंद
और उसके संवाद, उसके गीत,
तपस्या के पालक, जननी के जनक|

Labels:

Sunday, November 16

आलन्घन

महकते अँधियारों में
मर-मिटने की बात सोची,
झिझक थी तो अपने-आप से
जैसे देव-द्वार की रेखा;

प्रकृति देख रही थी, भावुक,
ज़हन में कविता लिए,
पूछ रही थी, विश्वस्त,
मेरे उत्तर स्वयं ही बोलती;

अभिलाषा का पानी बह गया था,
ले गया था नीति-धर्म के सेतु,
सामने था मैं, प्रतिबिंब बिन काया,
हाथ बढ़ाऊं तो ईश्वर का निवाला|

Labels:

Thursday, August 14

मदारी

बूँद गिरे, रुई ढके
और जग नाचे,
बिल्ली की गोद में
ऊन डोले|

कौन देखा, कौन सुना,
प्रेत से पूछो, बरसाती रात को,
न दिया जले, न दिल हो भस्म,
डगर-डगर पे हरी की आस|

Labels:

Friday, May 30

अन्य

आज कोई नहीं है, बस
बारिश है|
कल कई थेशायद तुम भी?

जमा करे कंकड़-मोती, सब,
ले कर आए थे|
ख़ाली हाथ गये, भरे दिल से
ज्यों-ज्यों निशाना सही पड़ा|

फिर रात के सन्नाटे में भी
आए थे कुछ बादल;
मेघ को दारू समझे पी गया दिल,
जैसे-जैसे घाव भरे, हुस्न खिला|

मैदान-ए-आशिक़ की वारिदात
दर्ज नहीं होतीं| बेसबब समेटी जाती हैं,
यादों के कटघरे में नहीं;
सिर्फ़ इनायात के तजरिबे में|

Labels:

Tuesday, April 29

सन्नाटे की चमड़ी

सन्नाटे की चमड़ी में से / कोलाहल सा बहता जाए
- Revolver Rani (2014)
चतुर नाग के डेरे में फैला है बवाल,
हर अंधेरे की ओट पे है सवाल,
मंत्रणा करते केंचुओं को फ़िलहाल
न मिले माई-बाप, न ननिहाल|

सागर से जाके पूछो, तो टक-टक,
जैसे समय की लड़ी बेखटक
दौड़ती जाए, एक साँस एक-टक
चाहे कितने ही सेतु की हो उठक-पटक|

ज़लज़ले के भीतर न तुम खेलो,
खेल बड़ा है, दाना-पानी बना लो,
आग में भस्म होने का चैन ले लो,
पर आहिस्ते ... वरना सब खो लो|

शैतानों के देव अब करें समंदर पार,
न बादल न जल करें संहार,
कोई वाद, तो कोई विवाद को दे हार
जब चले प्रलय का तमाशा, बार-बार

वही चित्रहार|

Labels:

Friday, March 7

जड़

रंज में रोएगा आज आसमान, तू!

तनिक बादल पे गेरू नहीं,
न कहीं गहरे मन का नील,
बस सफाचट नभ तपे, तपाए
संगमरमर के मकान-ओ-मंदिर,
जैसे दिन चलते चलें, बिन आग, बिन बरसात,
और शिथिल उच्चारण में फँसे ओम,
वैसे बढ़े रोग, बढ़े दारू,
फैले अचेतना, न रंग न प्रकाश|

Labels:

Thursday, January 23

फ़ैसला

भोले, तू कहाँ चला गया था रे?
मेज पर किताबें रखी छोड़े,
सूरज की कॅंपन को अनदेखा करे,
जाड़े की रेशम-सी गलियों के बीच,
कहाँ निकल गया था, रे?

कौनसा संकल्प तू ने ऐसा बाँध लिया था,
कि भूल गया तू इस गुलिस्ताँ के
पाबंद मज़े को, नाज़ुक मोहब्बत की लड़ी को?
हैं रे? किस आग में झुलसा ऐसा,
कि सब ग़म को पी गया, न हँसते, न गाते?

देख! यहाँ आसमाँ के रंग नहीं बदले,
न वे कोने-कचुले जहाँ तेरे चर्चे रहते;
उसी उम्र में फिर मिलना हुआ
कोई रंजिश बिना, जैसे बिन मौके की बरसात
आज गिरी मेरे आँगन में, न दस्तक, न माफ़ी|

तू आया है तो आराम कर तनिक,
मेरी आँखों के सवाल हैं गुम, हैं अंजाने,
तू सुना, अरसा हुआ तेरी ज़ुबान सुने,
क्योंकि यही सामान ले कर जाना है मुझे,
कहीं दूर, जहाँ तेरी यादें हों, तू न हो|

Labels:

Sunday, January 5

बल

दो मिनिट में उठून्गा
सरदार के भेस में निकलूंगा
सीली टहनियों में थोड़ी आग लगाऊँगा
तड़कते मच्छरों की तरह मोस दूँगा|

इन भीने क़दम का रुख़ कोई समझे न
कि सोई ताक़त कब होशियारी से जग पड़ी,
जब तक जान रहे, कर दूँगा तमाम और भस्म
चार दिशा में हाहाकार, जग भर में जयजयकार|

प्रण है पर्याप्त, समंदर पर है सेतु बाँधना-
इस रौ के आवेश में, छलाँग है लगानी
तरंगों से तारों तक, मेरे बनानेवाले तक,
प्रार्थनारूपी शस्त्र से भेदूँगा, रोम-रोम को|

Labels:

Sunday, September 29

तप

गहन ज़हन में प्रदत्त
न सीमा, न बेला का ग़ुलाम,
चूर स्वयं के आनंद में, जैसे
लाल चाँद में नहाए सागर की छटा;

जब छल से निकले कोई कश्ती
तब बन जाए वह कायनात का अभिन्न अंग,
पूजक और पूज्य दोनों ही भीतर,
केवल दिखे, अन-दिखे पूजा

और उसके कुछ हज़ार नाम;
भीड़ के चेहरे लड़ें, मरें, कटें
उनके लिए जो देखें, जिनका न रहे ईमान,
पर ज़िंदगी का वह मद-मस्त रहे तपस्वी,

रहे आसमाँ और ज़मीं की डोर|

Labels:

Thursday, August 15

वह तारा नर्तकी

वहाँ दीवाल पर नाचते हैं जिन्न,
कई रंगों में भस्म, कई घुटन के ज़ख़्म,
लेकिन न प्रेत कोइ कहने का वो
जो अपनी बदमाशी के आँगन में न छेड़े चिंगारी को,
हर द्रव्य की जड़ में ने खन्खोले चेतन को|

Labels:

Saturday, May 25

writing poetry

since we are treating of culture chiefly as expressed in words, we shall identify culture with “poetry”; not having in view the kind of poetry that nowadays babbles of green fields or that merely reflects social behavior or our private reactions to passing events, ... [Ananda K. Coomaraswamy]

To arrest the fleeting images that fill/The mirror of the mind, and hold them fast,/And force them sit, till he has pencilled off/A faithful likeness of the forms he views ... [William Cowper]

There cannot be a starker contrast between two statements as in the above two quotations about the same thing: poetry, and its role. And it is unfortunate that the world has gone on the path of Cowper, that of Keats and Wordsworth: mere artisans who weren't craftsmen, mere beauticians who didn't know how to breathe soul into words. Rather, they were bent upon extricating the soul from the words themselves, lost in plays of words and their sounds and the metaphors that became ever more ingenious: photoshopped photographs. The world had changed directions: reason was sought everywhere, even in the conduct of man (psychology); testimonies of miracles are scoffed at or sought to be explained by something or the other; and suddenly man, who has always been so superhuman to me, made himself so puny. He discarded the magic of believing, of living, of what lay beyond the "wordery": the mystic Rumi gave way to banal eroticism of Neruda, and worse: reading any American MFA graduate makes you wonder, why is the writer whining (which poetry does not) instead of singing (which poetry does). From the sunny day to how the lovemaking session went last night, from the man fondling a minor to the descriptions of a city's streets or immigrants - this is where we have come to, with poetry.

Yes, this is where. Now, poetry serves also as travel vignettes, as slices of life, as witty conversations, as a manifesto against something or the other in this label-riddled world, as confessionals in the world of religiously atheists and agnostics (whatever the latter term could mean; I doubt a sane person would be able to make anything of it), as vents of anger/frustration/drive/desire; anything but poetry. Now it is not deliverance, not praise, not seeking; not intangible smoke; not wonder, not burning curiosity; not happiness of pain, and pain of happiness. Now it is semotics; it is preservation; it is photocopies; it is residue.

It's a pity. It's a bit difficult to sometimes live in a world which is so hellbent against poetry: not too difficult, though, as any true poet knows to make and distill his own poetry. The voices have died already, they are no more to be heard in the public sphere: no publisher would ever publish real poetry. Not many would be writing it anyway. But the few who will be, will have charming listeners: their own souls as they converse with the bees and the clouds and the thousand joys that transport them - and they will ask whereto? wherefrom? Not content with painting still lives of the wind and the tossing grass, they will seek alternative bodies, other universes and new names of God: in eternal quest, these few will live in every song that ever will be breathed, in the joys of a fire kept during a cold night, in the noise and tumult of birds as much as rolling tanks: eternally.

Labels: ,

Sunday, October 21

क़ैद

घरौंदों का तमस, जैसे बू सुर्ख
भुनते दरख़्त की, ज्यों
इक फूँक वह बवंडर
वही प्राण-धारा, चेतना की सखी युगांतरों से|

चंदन से लिपटे इन साँपों से करो गुहार,
कहाँ-कहाँ है दावानल, किधर सड़ते बीज;
जोखम से निडर इस कवच से माँगो
थोड़ा भय, थोड़ी हया, कि भूल न जाएँ

हर चित्त में देव, हर देव को पुष्पांजली|

Labels:

Wednesday, February 9

Matchstick

A little yellow stick, the soft wood in my hand is like the voice never heard. Chatter of magpies, rush of blood in the popping athlete's vein, mother singing song to her long-sleeping child at two in the night. The world sleeps, and when the sulfur burns, like a prayer the soul burns. The supplication and the sword. Then I wonder.

About the dog's lair, about the earthworm's mansion, and about the coal mines. First rays of sun or searcher, in the hole. Like day is brought to me. Like day is carried and transported and made exclusive for me. If I will cry or I will sing, it will not matter, for my voice will never be heard: this is my freedom and this is my perch.

I will taste earth, the sweet and sticky earth, with lecherousness. Then I will know myself: my memories will come, and I will imagine where people are laughing and where there never was darkness. How the sky is blue and pure, and how I have heard that when you touch the sky, there are ripples in it, and then you kiss the shades.

I hold for too long, and my finger and thumb get burnt. I lick them and I laugh. Light is worth a thousand burnings to me, if only I had a thousand sticks. Now there is none, but there is a newcomer in the dark. The smell of my flesh is subtle but speaks an unknown language; I will know the alphabet one day.

Labels:

Tuesday, February 1

the watermelon

Red pearl drops
and the moon reflects blood
all night, bears gnaw

in a dream, the child wakes to red curtains.

Labels:

Saturday, December 25

A Christmas gift

the wooden sparrow
will fall and break
into pieces.
and then you will cry,
but the hands that made one
will make another.
the tree of life,

can it die? can it rot?

what matters: do you want to buy another?
the new carving, the new wood,
another smell; a story of nights spent dreaming of you
and yet you be the unknown; but you are the mind
my soul, the woodartist's goddess
and the human he has sought to know always;

and sometimes, all the toys will come
with labels and stickers, with price tags
and yet where is that wooden device which was made for tales
which wants warm hands, and does not want to be bought;
yes, it will be difficult to find it,
and yes, you will want to touch it, you will want to touch the wood

from the tree of life.

Labels: , ,